AAP press conference for Public announcements

AAP Public awareness campaign to fight corruption
10012014
By sagarmedia on January 10, 2014 | Edit
दिल्ली की आम जनता भी आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के साथ भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम में शामिल हो गई है। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायते दर्ज करने के लिए बनी हेल्पलाइन पर आज पहले ही दिन हेल्पलाइन नंबर पर सात घंटे में 3900 कॉल आई। जिनमें से 53 शिकायतें काफी गंभीर किस्म की हैं।
आज एक प्रेस कांफ्रेस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर को लेकर आम जनता में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि सात घंटे में 3900 कॉल आई, जिनमें से 53 शिकायतें काफी गंभीर किस्म की हैं । उन्होंने कहा कि कुछ स्टिंग की रिकार्डिंग काफी अच्छी हुई है जिनपर भर्ष्टाचार निरोधक विभाग ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि कल तक 4 डिजिट का हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इससे आम जनता को और आसानी हो जाएगी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर आम जनता के लिए भ्रष्टाचार से लड़ने का एक हथियार है। अगर आम जनता इक्ट्ठी हो गई तो भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों को फिर से चेतावनी दी कि वे या तो सुधर जाएं या जेल जाने को तैयार रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि महज कुछ भ्रष्ट लोगों की वजह से ईमानदार अधिकारी ठीक से काम नही कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह गंदी मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है उसी तरह कुछ गंदे लोग पूरे महकमा को गंदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आम जनता से मिलने का समय सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक होगा। इस दौरान आम जनता की शिकायतें सुनी जाएंगी और समाधान के लिए तुरत कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाकी दिन भी सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक उनकी मंत्रिमंडल के एक मंत्री सचिवालय के बाहर बैठेंगे। ये मंत्री न केवल अपने विभाग की बल्कि अन्य विभाग की भी शिकायतें सुनेंगे। बाद में प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभाग के पास भेजेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए कई स्तर पर तब्दीलियां की जा रही हैं। जरूरत के हिसाब से नीतियों में भी बदलाव किया जाएगा। इसके अलावा आम लोगों से प्राप्त सुझावों पर भी गौर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि शिकायत निवारण के बाद भी सरकार की जिम्मेदारी पूरी नहीं होगी। सरकार शिकायत निवारण के बाद संबंधित व्यक्ति से एसएमएस के जरिए पूछेगी कि वे समाधान से संतुष्ट हैं या नहीं। यदि जवाव नहीं मिलता है तो उनसे मिलकर फिर से उनकी शिकायत जानने की कोशिश करेगी। मुख्यमंत्री ने 11 जनवरी से जन शिकायत प्रणाली शुरू करने की जानकारी दी।

AAP Public announcement 10 Jan 2014
10012014दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार प्रत्येक शनिवार को सचिवालय के बाहर सड़क पर आम जनता की शिकायतें सुना करेगी। आज एक प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे प्रत्येक शनिवार को सचिवालय के बाहर आम जनता से मिलेंगे। उनके साथ सभी छह मंत्री भी मौजूद होंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आम जनता से मिलने का समय सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक होगा। इस दौरान आम जनता की शिकायतें सुनी जाएंगी और समाधान के लिए तुरत कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाकी दिन भी सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक उनकी मंत्रिमंडल के एक मंत्री सचिवालय के बाहर बैठेंगे। ये मंत्री न केवल अपने विभाग की बल्कि अन्य विभाग की भी शिकायतें सुनेंगे। बाद में प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभाग के पास भेजेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि आम जनता की शिकायतों के समाधान के लिए कई स्तर पर तब्दीलियां की जा रही हैं। जरूरत के हिसाब से नीतियों में भी बदलाव किया जाएगा। इसके अलावा आम लोगों से प्राप्त सुझावों पर भी गौर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि शिकायत निवारण के बाद भी सरकार की जिम्मेदारी पूरी नहीं होगी। सरकार शिकायत निवारण के बाद संबंधित व्यक्ति से एसएमएस के जरिए पूछेगी कि वे समाधान से संतुष्ट हैं या नहीं। यदि जवाव नहीं मिलता है तो उनसे मिलकर फिर से उनकी शिकायत जानने की कोशिश करेगी। मुख्यमंत्री ने 11 जनवरी से जन शिकायत प्रणाली शुरू करने की जानकारी दी।
Comments
Post a Comment